{"_id":"7483774dd04dd9e523ed74001360e8db","slug":"metro-every-kilometer-over-the-year-increased-by-108-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में हर किलोमीटर 108 करोड़ का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में हर किलोमीटर 108 करोड़ का इजाफा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज साल भर के भीतर मेट्रो निर्माण की प्रति किलोमीटर लागत में 108 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। नोएडा के सेक्टर-62 से इंदिरापुर, वसुंधरा होते हुए लिंक रोड तक आने वाली मेट्रो के लिए डीएमआरसी ने जीडीए से प्रति किलोमीटर 335 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन
जबकि बीते वर्ष दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के लिए डीएमआरसी ने 227 करोड़ रुपये प्रति किमी. की दर से एमओयू साइन किया है। हालांकि जीडीए अधिकारियों ने डीएमआरसी से प्रोजेक्ट लागत कम करने की मांग की है।
विज्ञापन
जीडीए ने डीएमआरसी से सेक्टर 62 तक आ रही मेट्रो का इंदिरापुरम से कनावनी पुलिया और वहां से लिंक रोड तक (2.66 किमी.) लाने की योजना बनाई है। इस रूट की डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
जीडीए ने आवास विकास परिषद, यूपीएसआईडीसी से भी फंड मांगा है। डीएमआरसी ने इस रूट पर करीब 891 करोड़ रुपये का खर्च बताया है।
जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि डीएमआरसी ने मेट्रो रूट पर प्रति किलोमीटर 335 करोड़ रुपये खर्च बताया है। इसे कम करने की मांग डीएमआरसी से की गई है।