{"_id":"7284e9316697317cdf34727748a17b21","slug":"methi-aur-arbi-ki-kadhi-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ अलग और खास है मेथी और अरबी की कढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ अलग और खास है मेथी और अरबी की कढ़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर बनाना और खिलाना है कुछ खास तो बनाए मेथी और अरबी की लजीज कढ़ी जिसे खाने वाले बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
सामग्री:
मेथी का साग--------------1 बंडल पत्तियां अलग की हुईं
अरबी उबली और छिली-----200 ग्राम
दही------------------------1 कप
बेसन-----------------------2 टेबलस्पून
अदरक-लहसून पेस्ट---------1 टीस्पून
दो हरी मिर्ची का पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर------------1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर-----------------1/4 टीस्पून
नमक-----------------------स्वादानुसार
तेल-------------------------2 टेबलस्पून
लौंग------------------------4-5
काली मिर्च पाउडर-----------1 टीस्पून
मेथी दाना-------------------1/4 टीस्पून
जीरा------------------------1 टीस्पून
सूखी लाल मिर्च--------------3 तोड़ी हुई
हींग-------------------------चुटकी भर
विधि:
-सबसे पहले बेसन, अदरक-लहसून पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और 5 कप पानी एक साथ डालकर उसे अच्छे से फेंट कर अलग रख लें।
-एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें फिर उसमें लौंग, काली मिर्च, मेथी दाना, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें और भूरा होने तक भूनें।
-अब इसमें हींग डालें और एक मिनट तक सौते करें। अब इसमें अरबी डालें और 2-3 मिनट तक सौते करें।
-अब इसमें मेथी के पत्ते डालें और 2 मिनट तक सौते करें।
-अब बेसन के घोल को एक बार और फेटें फिर अरबी वाले पैन में डालें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। यह मिक्सचर तब तक चलाते रहें जब तक ये उबलने न लगे। अब इसे 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।
-अब इसे गरमा गरम परोसें।