{"_id":"62718c721d2d8137f37936f8","slug":"meteorological-department-predicted-partly-cloudy-sky-dust-storm-and-light-drizzle-in-delhi-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हुआ कूल, गर्मी गए भूल: दिल्ली में ठंडी हवाओं ने पारे को तीन डिग्री तक लुढ़काया, दो दिन और राहत रहने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हुआ कूल, गर्मी गए भूल: दिल्ली में ठंडी हवाओं ने पारे को तीन डिग्री तक लुढ़काया, दो दिन और राहत रहने का अनुमान
Wed, 04 May 2022 02:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 02:46 AM IST
सार
अगले सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम रहा सुहावना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में दो दिन से चल रही पूर्व की हवाओं ने मौसम को कूल बना दिया है। सुबह व शाम चल रही ठंडी हवाओं ने पारे को तीन डिग्री तक लुढ़काया है। इस कारण से लू व गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिली है। अभी बृहस्पतिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर 39.2, लोदी रोड पर 38.6, रिज पर 39.2, पीतमपुरा में तापमान 39.7 डिग्री दर्ज हुआ। अमूमन तीन मई से दस मई केबीच अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस बार अप्रैल से ही तापमान 40 के पार चल रहा है। हालांकि सोमवार से चढ़ते पारे पर थोड़ा ब्रेक लगा है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। इस कारण से गर्मी का कम अहसास हुआ। बादलों के छाए रहने के कारण बीच-बीच में हल्की धूप निकली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की बूंदाबादी होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
अधिकतम तापमान: 38.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28.5 डिग्री सेल्सियस
04 मई को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 58 मिनट
05 मई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 38 मिनट