फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issues yellow alert in Delhi for Tuesday temperature will fall

Weather: दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा, कड़ाके की ठंड का सितम जारी; आज के लिए यलो अलर्ट, गिरेगा पारा

Tue, 23 Jan 2024 07:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 07:00 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार यानि आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिन के समय मौसम सर्द होगा।

विज्ञापन
Meteorological Department issues yellow alert in Delhi for Tuesday temperature will fall
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की चादर छाने से कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं, सोमवार को हवाओं की दिशाओं में आए बदलाव और दिन में खिली हल्की धूप ने ठंड से मामूली राहत दी। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद हल्की धूप खिली। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण पारा बढ़ा। मंगलवार को हवाओं की दिशाओं में बदलाव का अनुमान है, जिससे एक बार फिर से ठंडी हवाएं चलेंगी और पारा गिरेगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह रविवार के मुकाबले करीब दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली का मयूर विहार इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिन के समय मौसम सर्द होगा। वहीं, मौसम साफ रहने से रात भी सर्द होगी। हालांकि, तापमान में मामूली बढ़त का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed