फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued yellow alert of rain in Delhi

Delhi-NCR Rain: सितंबर में ही हो रहा ठंड का अहसास, फुहारों का दौर जारी; आज भी तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 13 Sep 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

दिल्ली में लगातार बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert of rain in Delhi
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। सुहावने मौसम का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर लोग मस्ती करते नजर आए। 

विज्ञापन

विज्ञापन


लगातार बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो बारिश ने उनका स्वागत किया। स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता लेकर घर से निकलते दिखे। अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को भी इलाकों में तेज हवाएं चलीं जिससे हल्की ठंडक का अहसास हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed