फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three support centres for after-care youth opened in East Delhi

Delhi NCR News: आफ्टर-केयर युवाओं के लिए पूर्वी दिल्ली में खोले गए तीन सहायता केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
स्वनाथ सहायता, रोजगार और स्वास्थ्य केंद्रों से शिक्षा, नौकरी, दस्तावेज, कानूनी मदद और स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा सहारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाल देखभाल संस्थानों से 18 वर्ष की उम्र के बाद बाहर आने वाले युवाओं को अब शिक्षा, रोजगार, दस्तावेज, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा। पूर्वी दिल्ली स्थित जीजीएसआईपीयू परिसर में आयोजित स्वनाथ सम्मेलन-2026 के दौरान आफ्टर-केयर युवाओं के लिए स्वनाथ सहायता केंद्र, स्वनाथ रोजगार केंद्र और स्वनाथ स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए गए।
सहायता केंद्र के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, दस्तावेज तैयार कराने, वित्तीय साक्षरता, मार्गदर्शन और निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार केंद्र में कौशल प्रशिक्षण, करियर परामर्श, नौकरी, स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी मदद दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य और आवश्यक चिकित्सा सहायता की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में देशभर से करीब 2,200 आफ्टर-केयर युवा पहुंचे। बाल अधिकारों के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत 2,800 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन में 18 वर्ष की उम्र के बाद युवाओं के सामने आने वाली शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास और आत्मनिर्भरता से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल संरक्षण का अंत नहीं
दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र संरक्षण खत्म होने की सीमा नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता, रोजगार, उच्च शिक्षा और जीवन कौशल के साथ लगातार मार्गदर्शन की जरूरत है।
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज का हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और उसकी प्रतिभा का सही उपयोग हो।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संघ प्रचारक प्रशांत हरतालकर, जीजीएसआईपीयू के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रश्मि सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed