फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued orange Alert for Delhi Haryana Punjab Uttarakhand Chandigarh

बर्फबारीः नया साल आने तक ठिठुरेंगे मैदान, दिल्ली समेत पांच राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट

Tue, 29 Dec 2020 06:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला/जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued orange Alert for Delhi Haryana Punjab Uttarakhand Chandigarh
हिमाचल के मंडी में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। मंगलवार से गुरुवार तक यानी नया साल आने तक उत्तर भारत में मैदानी इलाके शीतलहर से ठिठुरेंगे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़ के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न केवल अधिकतम तापमान गिरेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरने की आशंका है। इसके साथ ही घना कोहरा भी परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन


देश की राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, नए साल से पहले हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एक बार फिर बर्फ लकदक हो गए हैं। बर्फबारी सैलानियों के लिए तोहफा लेकर आई है, लेकिन इससे स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राजस्थान: चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस 

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी व हिमालय की ओर से तेज ठंडी उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राज्य के कई हिस्से शीतलहर और पाले की चपेट में आ गए। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सर्दी का यह असर अभी 31 दिसंबर तक बने रहने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। 

उत्तर प्रदेश: हल्की बारिश, मौसम सर्द, कोहरे के आसार

यूपी के पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई जबकि पिछले 24 घंटों में पूर्वी जिलों में मौसम सर्द रहा। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के ज्यादातर मंडलों में दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। राज्य में सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस चुर्क में दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed