फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued an orange alert for rain on July 31 and yellow alert for August 1 and 2

Delhi Weather : उमस और पसीने से दिल्ली वालों का हुआ बुरा हाल, आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर लगातार पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर अगले तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued an orange alert for rain on July 31 and yellow alert for August 1 and 2
उमस और पसीने से दिल्ली वालों का हाल बेहाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

सावन के महीने में दिल्ली-एनसीआर उमस और पसीने से बेहाल है। आलम यह है कि मानसून सीजन में भी चिलचिलाती धूप के कारण जून की गर्मी जैसा हाल है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। दो साल बाद जुलाई माह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2023 में 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और वर्ष 2022 में 08 जुलाई को तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पालम में तापमान 38.3, लोदी रोड में 38.0 और आयानगर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में बीते कई दिनों से उमस और गर्मी ने अपना डेरा जमाया हुआ है। मानसून सीजन में पसीने छुड़ा रही गर्मी काफी परेशान कर रही है। मंगलवार को दिन भर चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल रहा। शाम को बादलों ने डेरा डाला लेकिन बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर लगातार पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर अगले तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

विभाग ने 31 जुलाई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि एक व दो अगस्त को यलो अलर्ट है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो जाएगी। 31 जुलाई को तापमान 35 डिग्री, व एक जुलाई को तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान
अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस
31 जुलाई को सूर्यास्त शाम 7:13 मिनट
01 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5:43 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed