फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has issued a yellow alert for heat wave in Delhi on Saturday

दिल्ली में गर्मी छुड़ाएगी पसीना : आज लू का यलो अलर्ट, दोपहर को चलेगी धूल भरी आंधी

Sat, 25 May 2024 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 May 2024 01:17 AM IST
सार

दोपहर के समय धूलभरी आंधी भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Meteorological Department has issued a yellow alert for heat wave in Delhi on Saturday
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में शनिवार को मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय धूलभरी आंधी भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को सताया। दोपहर के समय लोग घरों में कैद रहे। दोपहर में बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इससे पूर्व की दिशा से आने वाली हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से मौसम का ऑरेंज अलर्ट
रविवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।
विज्ञापन

नजफगढ़ में 42 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, नजफगढ़ और मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 42.2, जाफरपुर में 42.1, पूसा में 42, नरेला में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed