फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has forecast heavy rainfall in Delhi-NCR starting Friday

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी से विजिबिलिटी हुई कम; गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

Fri, 03 Apr 2026 08:02 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Apr 2026 08:02 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Meteorological Department has forecast heavy rainfall in Delhi-NCR starting Friday
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
शुक्रवार को राहत मिलने से पहले गुरुवार को दिल्लीवासियों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्र में भी पारा 36 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed