फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department expressed possibility of temperature remaining at 41 degrees and heat wave

Delhi Weather Update: राजधानी में बढ़ने लगा पारा, आज चलेगी लू; दो दिन बारिश का पूर्वानुमान

Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा। विभाग ने शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Meteorological Department expressed possibility of temperature remaining at 41 degrees and heat wave
दिल्ली में शनिवार लू चलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। यूपी, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के कई इलाकों में सूरज अप्रैल में ही आग बरसा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। शनिवार को भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत कुछ0 ठंडी रही थी लेकिन चार अप्रैल के बाद से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों से तो अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 40 के पार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 41.9 डिग्री, पीतमपुरा में 41.4, नजफगढ़ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा। विभाग ने शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा। 

विज्ञापन

हालांकि 18-19 व 20 अप्रैल को विभाग ने धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed