{"_id":"69fb491a232811b710052458","slug":"meritorious-students-were-honored-and-given-laptops-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135235-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लैपटॉप दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लैपटॉप दिए
विज्ञापन
-सात सीबी स्कूलों के 39 मेधावी विद्यार्थियों और आईटीआई केंद्र के छह प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित
-डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 45 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली छावनी परिषद ने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को पहचान देना और उन्हें भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना था।
मुख्य अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और सकारात्मक सोच ही उन्हें आगे बढ़ाएगी। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। वहीं परिषद के सदस्य राजेश गोयल ने कहा कि आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष व ब्रिगेडियर पीके मिश्रा ने बताया कि परिषद के अंतर्गत संचालित सात सीबी स्कूलों के 39 मेधावी विद्यार्थियों और आईटीआई केंद्र के छह प्रशिक्षुओं को कक्षा 10वीं, 12वीं और व्यावसायिक प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 45 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए।
विज्ञापन
मुख्य अधिशासी अधिकारी रोबिन बलेजा ने बताया कि अन्य स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों के पोषण और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।