फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercury in Delhi NCR dropped rain, sunny day not out

दिल्ली एनसीआर में बारिश से गिरा पारा, दिनभर नहीं निकली धूप

Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury in Delhi NCR dropped rain, sunny day not out
बारिश से गिरा पारा - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बादलों की आवाजाही और बारिश के बीच दिनभर धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


उमस में भी पिछले दिनों के मुकाबले कुछ हद तक कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार व बुधवार शाम को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 9 जुलाई तक तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार सुबह से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में ज्यादातर जगह और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश या बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में तेज बारिश के लिए करना होगा इंतजार

Mercury in Delhi NCR dropped rain, sunny day not out

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, झारखंड और बिहार में भी बारिश हुई। महाबालेश्वर में 180 मिमी, मुंबई में 100मिमी, हिसार में 70 मिमी बारिश दर्ज की गर्ह।

रविवार दिन में तो दिल्ली-एनसीआर में बहुत अधिक बारिश नहीं हुई, मगर रात के समय राजधानी में खूब झमाझम बरसात हुई। 

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 32.4 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से 1 डिग्री नीचे 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 72-87 फीसदी के बीच रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed