फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mercury dips in delhi, took 3 life

दिल्ली में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 29 Dec 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Dec 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
mercury dips in delhi, took 3 life

राजधानी में पड़ रही कड़कड़ाती सर्दी की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। जीटीबी अस्पताल परिसर, नंद नगरी और शाहदरा फ्लाईओवर से अलग-अलग जगह तीन लोगों के शव बरामद हुए।

विज्ञापन


तीनों ही शव बुरी तरह अकड़े हुए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ठंड लगने से तीनों की मौत हुई। दो शव को पुलिस ने रविवार पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तीनों ही मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि जीटीबी अस्पताल परिसर में खुले में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। करीब 40 साल के मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आठवीं तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

दूसरे मामले में रविवार सुबह को नंद नगरी सी-3 के पार्क में अनूप (24) नामक युवक का शव मिला। वह अपने परिवार के साथ नंद नगरी में ही रहता है। अकसर वह घर न जाकर पार्क में रुक जाता था।

वहीं तीसरे मामले में शाहदरा फ्लाईओवर पर रात के समय एक शख्स का शव मिला। उसकी शिनाख्त रमेश कश्यप (35) के रूप में हुई है। वह राम नगर में रहता था। माना जा रहा है कि तीनों ही मौतें ठंड लगने की वजह से हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सौ से अधिक ट्रेनें हुईं प्रभावित
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व धुंध की वजह से ट्रेन इन दिनों बैलगाड़ी बनी हुई हैं। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक दिन बाद पहुंच रही हैं। रविवार को सौ से अधिक ट्रेन दो से 32 घंटे तक देरी से चलीं। नौ ट्रेन निरस्त रहीं, जबकि 34 ट्रेन को परिवर्तित समय से चलाने की घोषणा की गई। यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की हालत तो बैलगाड़ी की रफ्तार से चली। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले राजीव कुमार शुक्रवार को दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन रविवार देर रात तक दिल्ली नहीं पहुंच सके। उन्होंने मोबाइल बताया कि स्वतंत्रता सेनानी को शुक्रवार को 3:25 बजे दरभंगा से रवाना होना था, लेकिन यह शनिवार सुबह नौ बजे दरभंगा स्टेशन से चली।

ट्रेन रात नौ बजे तक गाजियाबाद भी नहीं पहुंची थी। जबकि इस ट्रेन को शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना था। ट्रेन लेट चलने के कारण यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं।

लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनों की इन दिनों यही स्थिति है। ऊंनांचल, फरक्का, पूर्वा, सीमांचल, महानंदा समेत कई ट्रेन लगातार 24 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। एक तो उन्हें प्लेटफार्म पर घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है तो वहीं ट्रेन की सुस्त रफ्तार से मुसाफिर हलाकान हैं।

विमान सेवा भी प्रभावित

ट्रेन ही नहीं विमानों की रफ्तार भी धुंध के आगे पस्त है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर कई घंटे तक दृश्यता पचास मीटर से भी कम रही। स्थिति यह रही कि सुबह 5.30 से 10.30 घंटे तक रनवे संख्या 28-29 पर दृश्यता पचास मीटर से कम रही।

इसके कारण विमानों की आवाजाही करीब-करीब बंद रही। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की इजाजत नहीं मिलने के कारण 17 विमान को अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार डेढ़ सौ से अधिक विमान लेट हुए।

हालांकि अधिकारिक तौर पर 73 विमानों को लेट बताया गया है। आधा दर्जन से अधिक विमान को निरस्त कर दिया गया। रनवे की दृश्यता की अगर बात करें तो शनिवार देर रात 10:52 से ही विमानों का संचालन प्रभावित होने लगा। लिहाजा लो विजिबिलिटी लागू कर विमानों की आवाजाही की गई। यह स्थिति रविवार दोपहर 1:25 तक रही।

ट्रेन शेड्यूल नया समय देरी

बनारस एक्स.11:35 सुबह4:40 शाम5:05 घंटा

कैफियत7:15 शाम8:05 रात1:35 घंटा

फिरोजपुर इंटरसिटी6:45 सुबह12:30 दोपहर5:35 घंटा

गोमती एक्स12:35 दोपहर2:30 दोपहर2:05 घंटा

जालंधर एक्स2:45 दोपहर10:15 रात7:30 घंटा

कोलकाता राज.4:55 शाम10:15 रात5:20 घंटा

संगम एक्सप्रेस7 बजे शाम8 बजे रात1 घंटा

कालका शताब्दी5:15 शाम6:45 शाम1:30 घंटा



ट्रेनों की स्थिति
देर से चलने वाली ट्रेनें

प्रयागराज 10 घंटा, ऊंनांचल 20 घंटा, फरक्का 11 घंटा, महाबोधी 13 घंटा, शिवगंगा 10 घंटा, गोमती 5 घंटा, संगम 12 घंटा, सीमांचल 24 घंटा, विक्रमशिला 16 घंटा, पूर्वा 32 घंटा, महानंदा 27 घंटा, नौचंदी 8 घंटा, ताज 3 घंटा।

रविवार को निरस्त रही ट्रेनें

शहीद एक्सप्रेस, भागलपुर गरीब रथ, सचखंड एक्सप्रेस, रोहतक इंटरसिटी, महानंदा, स्वतंत्रता सेनानी, आगरा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed