फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   merchant navy chef lost his son in myanmar

विदेश में गुम हुआ बेटा, गुड़गांव में ढूंढ रहा परिवार

Wed, 23 Apr 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Apr 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
merchant navy chef lost his son in myanmar

पिछले पांच दिन से मर्चेंट नेवी सेफ का परिवार अपने पुत्र की तलाश में सरकारी कार्यालय तथा थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


मर्चेंट नेवी शेफ किशोर माटा अपने परिवार के साथ इस्लामपुर कॉलोनी में रहते हैं। परिवार के मुताबिक 18 अप्रैल को म्यांमार पोर्ट पर जलपोत ग्रेटशिप माया से सेफ किशोर माटा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


किशोर की मां उषा रानी के अनुसार किशोर ने दो साल पहले ही ग्रेटशिप ग्लोबल ऑफशोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी शुरू की थी। पिछले साल 29 नवंबर को उन्होंने कंपनी के साथ छह महीने का करार पर म्यांमार गए थे। उन्हें 22 अप्रैल को वापस भारत लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की बहन आरती माटा के अनुसार 18 अप्रैल कंपनी के प्रबंधकों ने बताया कि किशोर माटा संदिग्ध हालत में गायब हो गए हैं। इस सूचना के बाद किशोर का पूरा परिवार उसकी तलाश में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।


बुधवार को अपने बेटे की तलाश में किशोर की मां उषा रानी सदर थाना गई। वहां थाना प्रभारी ने बताया कि उनका बेटा विदेश में गुम हुआ है इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। इसमें विदेश मंत्रालय मदद कर सकता। किशोर के परिजन अब विदेश मंत्रालय और सिंगापुर सरकार को पत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed