फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mentally ill teenager left home to meet PM Modi in delhi

मुझे प्रधानमंत्री मोदी से मिलना है: पीएम से मिलने घर से निकला मानसिक बीमार किशोर, परिजन करते रहे तलाश

Tue, 20 Sep 2022 04:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 04:42 AM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछा तो किशोर ने मासूमियत से प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा बताई। पूछताछ में किशोर अपने नाम के अलावा अपने माता-पिता का नाम व घर का पता भी नहीं बता पा रहा था।

विज्ञापन
Mentally ill teenager left home to meet PM Modi in delhi
मानसिक कमजोर बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में मानसिक रूप से बीमार 14 वर्षीय किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की चाहत लेकर घर से निकल गया। घूमता हुआ वह घर से काफी दूर निकल गया। लोगों ने जब उसे घूमते हुए देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछा तो किशोर ने मासूमियत से प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा बताई। पूछताछ में किशोर अपने नाम के अलावा अपने माता-पिता का नाम व घर का पता भी नहीं बता पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर के परिजनों को ढूंढा। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। किशोर मानसिक रूप से बीमार है, उसका दो बार ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि करीब 14 साल का किशोर पुष्पा भवन, अंबेडकर नगर के पास घूम रहा है। किशोर की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पूछताछ करने पर किशोर ने अपना नाम यश बताया। घर का पता पूछने पर वह नहीं बता पाया। लेकिन उसने यह जरूर बताया कि वह नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए ही घर से निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी फौरन किशोर को थाने ले आए। उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। देर रात को उसके परिवार का पता लगा लिया गया। यश परिवार के साथ दक्षिणपुरी इलाके में रहता है। इसके पिता राजेंद्र ने बताया कि शाम के समय वह चुपचाप घर से निकल गया था। सभी परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed