{"_id":"59fdeb794f1c1b9f678b92f7","slug":"mentally-ill-man-enters-palam-air-force-ground-while-ranji-match-was-being-played-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चल रहा था रणजी मैच तभी बीच मैदान में कार लेकर घुस आया शख्स, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल रहा था रणजी मैच तभी बीच मैदान में कार लेकर घुस आया शख्स, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
चलते रणजी मैच में मैदान में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
पालम के एयरफोर्स क्रिकेट ग्राउंड में रणजी मैच के दौरान शुक्रवार को कार समेत घुसने वाले गिरीश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके खिलाफ अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है। बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज एम्स में चल रहा है। इलाज से संबंधित कागजात पेश करने पर पुलिसवाले मान गए।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि ग्राउंड में मैच चल रहा है। वह मैच देखने के लिए मैदान में घुस गया। गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इसलिए वह समझ नहीं पाया कि कार को कहां पार्क करे। इसलिए वह कार लेकर सीधा ग्राउंड में चला गया।
विज्ञापन
आरोपी बहन को छोड़ने एयरपोर्ट गया था
चलते रणजी मैच में मैदान में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि आरोपी बहन को छोड़ने एयरपोर्ट गया था। उसकी बहन बंगलूरू जा रही थी। एयरपोर्ट से लौटने के दौरान वह मैच देखने के लिए ग्राउंड में घुस गया। सैन्य क्षेत्र होने की वजह से मैच के दौरान वहां पुलिस तैनात नहीं थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरीश एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। पहले वह एक निजी कंपनी में काम करता था, फिलहाल बेरोजगार है। उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। एक साल बाद ही पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों अलग रहने लगे।
गिरीश परिजनों के साथ पूठकलां में रहने लगा। विवाद की वजह से वह तनाव में रहने लगा। परिजनों ने उसका एम्स में इलाज शुरू कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।