फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Menopause Is Putting Women's Careers on Pause

Delhi NCR News: महिलाओं के करियर पर ‘पॉज’ लगा रहा मेनोपॉज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
मेनोपॉज के कारण हर 10 में से एक महिला जल्दी ले लेती हैं रिटायरमेंट
विज्ञापन



ज्योति सिंह
नई दिल्ली । मेनोपॉज महिलाओं के पेशेवर जीवन पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। हालिया सर्वे के अनुसार, मेनोपॉज में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव से महिलाओं की कार्यक्षमता प्रभावित प्रभावित हो रही है। साथ ही यह आत्मविश्वास, उत्पादकता और कार्यस्थल पर टिके रहने की क्षमता पर भी असर डाल रहा है।
मेनोपॉज की समस्या पर कई वर्षों से काम कर रहीं तमन्ना सिंह कहती हैं कि मेनोपॉज से थकान, मूड स्विंग्स, नींद की कमी और एकाग्रता में गिरावट जैसे लक्षण महिलाओं के करियर की रफ्तार को धीमा कर रहे हैं। मेनोपॉज अनविल्ड रिपोर्ट के अनुसार, मेनोपॉज के कारण लगभग एक-चौथाई महिलाओं को काम के घंटे कम करने पड़ते हैं। हर 10 में से एक महिला जल्दी रिटायरमेंट ले लेती हैं।
विज्ञापन









20 हजार महिलाओं पर अध्ययन



मेनोपॉज अनविल्ड रिपोर्ट दिल्ली के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों की 40-55 आयु वर्ग की 20,000 से अधिक महिलाओं पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक 54.5 फीसदी महिलाएं पेरि-मेनोपॉज (शुरुआती चरण) में हैं, 9.1 फीसदी मेनोपॉज चरण में और 27.3 फीसदी पोस्ट-मेनोपॉज में हैं। वहीं, 9.1 फीसदी महिलाएं अनिश्चित स्थिति में हैं। रिपोर्ट के मुताबकि पांच में से एक महिला वित्तीय चिंताओं के कारण मेनोपॉज के उपचार को टाल देती हैं। अधिकांश महिलाएं (54%) और नियोक्ता (73%) मानते हैं कि कार्यस्थल पर इस विषय पर चर्चा की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



(बॉक्स या ग्राफिक्स)
मेनोपॉज से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं



श्रेणी प्रतिशत



मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं 82.11%

शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं 69.43%
त्वचा (डर्मल) समस्याएं 30.03%

यौन स्वास्थ्य समस्याएं 23.44%





महिलाओं में पाए गए प्रमुख लक्षण-



लक्षण प्रतिशत

मूड स्विंग्स / ब्लोटिंग 47.10%

जोड़ों में दर्द 44.10%
वजन बढ़ना / बाल झड़ना / थकान 41.20%

नींद की समस्या / चिड़चिड़ापन 32.40%
पैनिक / एंग्जायटी 29.40%

अनियमित पीरियड्स 26.50%
हॉट फ्लशेस 23.50%

ब्रेन फॉग 20.60%
वेजाइनल ड्रायनेस 11.80%

नाइट स्वेट्स 5.90%



महिलाओं को यौन स्वास्थ्य समस्याएं

समस्या प्रतिशत (%)



सेक्स ड्राइव में बदलाव 55.34%

योनि में सूखापन 52.35%
अनियमित पीरियड 40.56%

स्तनों के आकार में बदलाव 27.77%
पीएमएस की समस्या बढ़ना 12.99%

बार-बार यूटीआ 9.49%
प्रजनन क्षमता में कमी 4.30%







कोट-

मेनोपॉज के लक्षण अक्सर सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को अधिक प्रभावित करते हैं। समाज के लिए इस मुद्दे पर बात करना जरूरी है। नर्सिंग में 85 फीसदी, स्कूलों में काम करने वालों में 53.3 फीसदी और व्यावसायिक कार्यालय कर्मचारियों में 41.7 से 45 फीसदी से अधिक महिलाएं ही हैं। - तमन्ना सिंह, डाइरेक्टर, मेनोवेदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article