फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Men and women fell from the fourth floor in suspicious condition.

संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से गिरे सिगरेट पी रहे युवक-युवती

Sun, 27 Sep 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Sep 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Men and women fell from the fourth floor in suspicious condition.

दक्षिण जिले के सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में दो युवक व एक युवती के चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

 
युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रामा सेंटर में भर्ती युवकों की हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है। घटना के समय तीनों चौथी मंजिल पर रेलिंग पर बैठे हुए थे। तीनों सफदरजंग एंक्लेव में शिक्षा से संबंधित कंसलटेंसी कॉल सेंटर चलाते थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि ये घटना शनिवार व रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि रात करीब 3.52 बजे सूचना मिली थी कि गली नंबर-3 कृष्णा नगर में दो युवक व एक युवती बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। पुलिस तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चौथी मंजिल पर है कार्यालय

Men and women fell from the fourth floor in suspicious condition.

युवती की पहचान लोविली (27) के रूप में हुई। वह मूलरूप से नागालेंड की रहने वाली थी और दिल्ली में हुमांयूपुर में किराए पर रह रही थी। घायल युवकों की पहचान मणिपुर निवासी जैकब (24) और रोबर्ट (24) के रूप में हुई।

दोनों मुनिरका में किराए पर रहे हैं। दोंनों की हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई थी। रविवार शाम तक दोनों को होश नहीं आया था। पुलिस ने लोविली केशव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।

दक्षिण जिला डीसीपी के अनुसार ये तीनों हरीनारायण व सोफिया के साथ मिलकर मकान नंबर-88, गलीनंबर-3 कृष्णा नगर, सफदरजंग एंक्लेव में कॉल सेंटर चलाते थे।

इनका कार्यालय चौथी मंजिल पर छत पर है। छत पर एक कमरा बना हुआ है, बाकी छत खुली हुई है। इनकी कंपनी का नाम बीटीएल, ईडू टेली सर्विस है। ये अमेरिका व यूरोप आदि देशों में शिक्षा की कंसल्टेंसी करते थे।

सभी ने रात में पी थी शराब

Men and women fell from the fourth floor in suspicious condition.

पांचों लोग रात करीब 9.30 बजे ऑफिस में एकत्रित हुए थे। इन लोगों ने रात में पार्टी की। बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी थी। रात को लोविली, जैकब और रोबर्ट सिगरेट पीने कमरे से बाहर आ गए। ये तीनों रेलिंग पर बैठ कर सिगरेट पी रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब ये तीनों रेलिंग पर बैठकर स्मोकिंग कर रहे थे उस समय हरीनारायण व सोफिया ने इनको कमरे में बुलाया था, मगर तीनों गए नहीं।

कुछ देर बाद हरीनारायण व सोफिया ने बहुत तेज आवाज सुनी। दोनों कमरे से बाहर निकलकर आए तो देखा कि तीनों छत पर नहीं थे। उन्होंने छत से नीचे देखा तो ग्राउंड फ्लोर वाले की शेड टूटी हुई थी।

ध्यान से देखा तो तीनों नीचे बेहोश व लहुलूहान अवस्था में पड़े हुए थे। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि तीनों करीब 52 फीट की ऊंचाई से गिरे थे।

विज्ञापन

बैलेंस बिगड़ने से गिरे तीनों

Men and women fell from the fourth floor in suspicious condition.

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की दिल्ली में स्थित नागालेंड व मणिपुर रेजीडेंट कमिश्नर को सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा नार्थ-ईस्ट के लोगों केप्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई थी। सभी लोग मौके पर आए थे और मौके का मुआयाना किया था।

दुर्घटनावश हुआ है हादसा
जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि शुरूआत में ऐसा लग रहा है कि दुर्घटनावश ये हादसा हुआ है। ये लोग रेलिंग पर बैठे हुए थे।

बैलेंस बिगड़ने के कारण ये तीनों गिर गए। हालांकि पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed