{"_id":"577507ee4f1c1bd26b79b125","slug":"memorandum-submitted-by-you-to-put-the-alleged-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने सौंपा ज्ञापन, भर्तियों में धांधली करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने सौंपा ज्ञापन, भर्तियों में धांधली करने का लगाया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकारी पदों की भर्तियों में धांधली होने का आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रियों, विधायकों और दलालों की आपसी सांठगांठ से यह धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की है कि युवाओं की प्रतिभा और योग्यता को दरकिनार करते हुए नियुक्तियां करने वाले राजनेताओं, अफसरों और कथित दलालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
आप के लोस क्षेत्र अध्यक्ष रणवीर चंदीला ने कहा कि रोहतक नगर निगम में 64 व्यक्तियों की भर्ती में जो धांधली हुई, पार्टी उसका विरोध करती है और आगामी 2 जुलाई को रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के आवास का घेराव करेगी।
विज्ञापन
इसी संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया है। रोहतक के भर्ती कांड को लेकर उनकी पार्टी प्रदेश के हर जिले में उपायुक्तों को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।