फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Memorandum of appeal sent to cm for dumping ground

डंपिंग ग्राउंड को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Dec 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Dec 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Memorandum of appeal sent to cm for dumping ground
yogi - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेक्टर-37 स्थित गोल्फ कोर्स में लोगों ने मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।

विज्ञापन


समस्या संबंधित ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल ने सूबे यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने समस्या को सुनकर कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए बनी है। जनता को परेशान करने के लिए नहीं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने ओद्योगिक विकास मंत्री सतीश महान को ज्ञापन देकर निर्देश दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। इधर धरने पर 51 वें दिन बड़ी बैठक हुई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक समस्या के समाधान की ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सूबे यादव, राघवेंद्र दुबे, संजीव दीक्षित, तरन ढींगरा, सुनील गर्ग, गरिमा त्रिपाठी, रामबीर यादव, रघुवर प्रधम मौजूद रहे।


उधर धरने में जयवीर प्रधान, अशोक चौहान, अरुण बीडीसी, अनुपम ओबेरॉय, चतरू बाबा, मटरू यादव, सत्यपाल सिंह, सुनील यादव, अनुराग सचान, आशा मेहरा, देवेंद्र यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed