{"_id":"5b86c54a42c79246452dfcf3","slug":"member-of-manipur-terror-outfit-arrested-from-south-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर के प्रतिबंधित आतंकी संगठन का प्रमुख गिरफ्तार, सीएम को दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर के प्रतिबंधित आतंकी संगठन का प्रमुख गिरफ्तार, सीएम को दी थी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Manipur terror outfit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के प्रतिबंधित आतंकी संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केपीसी) व पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) के प्रमुख व स्वयंभू कमांडर ओईनांलबोचोऊबा सिंह उर्फ खोईरांगबा को कोटला मुबारकरपर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी मणिपुर के मुख्यमंत्री को धमकी दी थी कि मणिपुर यूनिवर्सिटी का मुद्दा नहीं सुलझा तो वह उन्हें व उसके मंत्रियों को जान से मार देगा। उसपर मणिपुर में आतंकी गतिविधियां चलाने व जबरन वसूली के मामले में केस दर्ज है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार सूचना मिली थी कि केसीपी के ग्रुप पीडब्ल्यूजी का कार्यवाहक अध्यक्ष ओईनांलबोचोऊबा सिंह उर्फ खोईरांगबा नेपाल से दिल्ली आकर संगठन को खड़ा करने में लगा है। एसीपी संजय दत्त की टीम में शामिल इंस्पेक्टर राहुल कुमार को 28 अगस्त को सूचना मिली कि ओईनांलबोचोऊबा सिंह उर्फ खोईरांगबा (45) अपने साथी से मिलने कोटला मुबारकपुर में आएगा।
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री को दी थी धमकी
Manipur terror outfit
पुलिस ने आर्य समाज मंदिर कोटला मुबारकपुर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खोईरांगबा ने खुलासा किया है कि वह केपीसी के पीडब्ल्यूजी ग्रुप को स्वयंभू अध्यक्ष है। आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह पांच वर्ष पहले नेपाल आ गया था, जहां से आपराधिक साजिश रच रहा था।
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगस्त माह में मणिपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एपी पांडेय को हटाने लिए शिक्षक संगठन के साथ छात्र संगठन आंदोलन कर रहे थे। इसके अलावा इंडो-म्यामार बॉर्डर पर मणिपुर की जमीन को लेकर भी विवाद पैदा हो गया था। खोईरांगबा का मानना था कि इन मुद्दों के लिए मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह जिम्मेदार है। आरोपी ने मुख्यमंत्री को ऑडियो-वीडियो जारी कर धमकी दी थी। इस बाबत मणिपुर में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।