फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   member of Kala Jathedi gang was arrested in Dwarka

Delhi Encounter: द्वारका में काला जठेड़ी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत के कई मामलों में था वांछित

Tue, 28 Oct 2025 10:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 10:52 AM IST
सार

Delhi Police Encounter: दिल्ली के द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने काला जठेड़ी गैंग के बदमाश विकास को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। विकास के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
member of Kala Jathedi gang was arrested in Dwarka
काला जठेड़ी गैंग का बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने सोमवार देर रात काला जठेड़ी गैंग के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान विकास के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस मिला है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि विकास हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली के रोहिणी जिले में हुई एक लूट और हत्या के मामले में भी वांछित था।
विज्ञापन


सोमवार रात स्पेशल स्टाफ की टीम को बदमाश विकास के मंगेशपुर ड्रेन के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही विकास ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली हवलदार संदीप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और विकास के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed