Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extortion case: Troubles mount for Nora Fatehi in the Sukesh Chandrashekhar case; court issues fresh summons

200 करोड़ की रंगदारी मामला : सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दोबारा भेजा समन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को एक बार फिर गवाह के तौर पर 6 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने अभिनेत्री के अदालत में पेश न होने पर नाराजगी जताते हुए यह समन जारी किया। सोमवार को नोरा फतेही के वकील ने उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने का अनुरोध किया। इस पर न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए कहा, इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। गवाह के तौर पर आपको अदालत में पेश होना चाहिए था। आपका आचरण उचित नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि उसे नोरा फतेही की पेशी को लेकर कोई पुष्टि नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, उन्हें 22 अक्टूबर को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजा गया था। इसके अलावा, उन्हें फोन भी किए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे पहले 16 अक्टूबर को अदालत ने नोरा फतेही उर्फ नौरा फतेही को 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया था। उनका नाम तीसरे पूरक आरोपपत्र में गवाह के रूप में दर्ज है और उन्हें एलडब्ल्यू-3 के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। व्यक्तिगत गवाहों को शुरुआत में एलडब्ल्यू (लिस्टेड विटनेस) के रूप में क्रमांक दिया जाता है। अदालत में पेश होने और गवाही दर्ज होने के बाद उन्हें अभियोजन पक्ष के गवाह (पीडब्ल्यू) के रूप में जाना जाता है। सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। इससे पहले अदालत ने चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोज और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 (लोक सेवक का प्रतिरूपण करना), 384 (रंगदारी के लिए सजा) और 386 (मृत्यु या गंभीर चोट के भय से रंगदारी वसूलना) के तहत आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed