{"_id":"6ae8b040514742776d009558","slug":"numbers-of-18-trains-to-change-from-january-1-superfast-status-will-also-be-withdrawn-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161898-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 1 जनवरी से बदलेंगे 18 ट्रेनों के नंबर, सुपरफास्ट का दर्जा भी होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 1 जनवरी से बदलेंगे 18 ट्रेनों के नंबर, सुपरफास्ट का दर्जा भी होगा खत्म
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने जारी की सूची, दिल्ली समेत बिहार, पंजाब और उत्तराखंड के यात्रियों पर पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने 1 जनवरी से 18 ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है। इनमें दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी की। नए नंबर लागू होने के साथ ही इन सभी ट्रेनों का दर्जा सुपरफास्ट से बदलकर नॉन सुपरफास्ट कर दिया जाएगा।
रेलवे की जारी सूची के अनुसार, टनकपुर-दिल्ली जंक्शन ट्रेन का नंबर 12035 से बदलकर 15317 और वापसी में 12036 से बदलकर 15318 हो जाएगा। देहरादून-काठगोदाम ट्रेन 12091 की जगह 15315 और काठगोदाम-देहरादून ट्रेन 12092 की जगह 15316 नंबर से चलेगी।
मुरादाबाद-रामनगर और रामनगर-मुरादाबाद की दो जोड़ी ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे। इसके अलावा इस्लामपुर-नई दिल्ली, दरभंगा-जालंधर सिटी और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ ट्रेनों के नंबरों में भी बदलाव होगा। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन अब 12557 की जगह 15577 और वापसी में 12558 की जगह 15578 नंबर से चलेगी। वहीं, राजगीर-नई दिल्ली ट्रेन 12391 की जगह 13291 और नई दिल्ली-राजगीर ट्रेन 12392 की जगह 13292 नंबर से संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के नए नंबर की जानकारी रखना जरूरी होगा।