{"_id":"676521f3ddf78dff930e77a4","slug":"mehrauli-mla-and-aap-candidate-naresh-yadav-refuses-to-contest-elections-in-delhi-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेहरौली से MLA 'आप' उम्मीदवार नरेश यादव का चुनाव लड़ने से इनकार, पार्टी ने महेंद्र चौधरी पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेहरौली से MLA 'आप' उम्मीदवार नरेश यादव का चुनाव लड़ने से इनकार, पार्टी ने महेंद्र चौधरी पर लगाया दांव
Fri, 20 Dec 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:21 PM IST
सार
दिल्ली में मेहरौली से विधायक और 'आप' उम्मीदवार नरेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। नरेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की इमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर वे आम आदमी पार्टी में आए थे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली में मेहरौली से विधायक और 'आप' उम्मीदवार नरेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। नरेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की इमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर वे आम आदमी पार्टी में आए थे। पार्टी ने उन्हे बहुत कुछ दिया है। नरेश यादव ने आगे कहा कि आज अरविंद केजरीवाल से मिलकर मैंने उनको बताया कि जब तक कोर्ट से मैं बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।
विज्ञापन
AAP ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए महरौली से महेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा। pic.twitter.com/JIghSoUnwW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश यादव के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महरौली से महेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा।