फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meerut to Noida Airport route will be Signal Free

सिग्नल फ्री होगा मेरठ से नोएडा एयरपोर्ट, एक घंटे में तय कर सकेंगे दूरी, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

Sat, 08 Sep 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut to Noida Airport route will be Signal Free

मेरठ से महज एक घंटे में जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा है कि मेरठ से नोएडा एयरपोर्ट पूरी तरह सिग्नल फ्री होगा। जिससे करीब 93 किमी की दूरी महज 60 मिनट में तय की जा सकेगी। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित प्राधिकरण व आरडब्ल्यूए की बैठक में यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे का काम तेजी से जारी रहा है। मेरठ एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। दोनों एक्सप्रेसवे के जुड़ने के बाद मेरठ से सीधे सिकंद्राबाद के रस्ते सिरसा कट से यमुना एक्सप्रेसवे से होकर नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। इसकी दूरी करीब 93 किलोमीटर बैठती है। इस पूरे रास्ते में कोई सिग्नल नहीं होगा। खास बात यह है कि इस रास्ते का इस्तेमाल  औद्योगिक कॉरिडोर की तरह भी किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बनेगा एलिवेटेड रोड
उन्होंने कहा कि मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक 850 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है। इसका शिलान्यास शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। एयरपोर्ट बनने के साथ ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण घोषणाएं
- जेवर एयरपोर्ट के लिए 70 प्रतिशत मिली जमीन
- ग्रेटर-नोएडा की तर्ज पर नोएडा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेगा ऑडिटोरियम।
- पोस्टर व बैनर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई।  
- 170 एकड़ जमीन पर बॉटेनिकल गार्डन का होगा सौंदर्यीकरण।
- बिजली की बचत के लिए एलईडी लाइट लगाने का काम तेज होगा। 
- नोएडा में 15 दिन के अंदर पासपोर्ट आफिस बनाने का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed