{"_id":"5d742a818ebc3e015e1b574a","slug":"meerut-mobile-snatchers-caught-in-delhi-61-mobile-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से दिल्ली आकर लूटते थे मोबाइल, तीन गिरफ्तार, 61 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से दिल्ली आकर लूटते थे मोबाइल, तीन गिरफ्तार, 61 मोबाइल फोन बरामद
Sun, 08 Sep 2019 03:39 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ से आकर दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है। ये रोज बाइक से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और अन्य जगहों पर आते थे। यहां सीरीज में लूटपाट करने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 61 मोबाइल बरामद किए हैं। ये अब तक दिल्ली-एनसीआर से सैकड़ों मोबाइल लूट चुके हैं।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि 4 सितंबर को सूचना मिली थी कि मेरठ से आकर एनसीआर में मोबाइल लूटने वाले गिरोह के बदमाश किलोकरी गांव, सनलाइट कॉलोनी में आएंगे। पुलिस ने आश्रम चौक के पास से जाकिर कॉलोनी, मेरठ निवासी वसीम , उमर जाहिद और शाहनवाज को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 61 मोबाइल फोन बरामद हुए। छानबीन में पता चला कि उमर और शाहनवाज सगे भाई हैं। गैंग में तीन और बदमाश शामिल हैं। ये लोग रोज दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के लिए बाइक से निकलते थे। बाद में 8 से 10 मोबाइल लूटकर वापस चले जाते थे। आरोपी उन लोगों को निशाना बनाते थे, जो हाथ में मोबाइल लेकर चलते थे या सड़क पर फोन से बात करते थे।