फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi murder case: people of this area still facing problems.

मीनाक्षी के इलाके में रहने वाले लड़कों की नहीं हो रही शादी!

Fri, 24 Jul 2015 06:25 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi murder case: people of this area still facing problems.

19 वर्षीय मीनाक्षी की मौत को एक हफ्ते से ज़्यादा हो गया है लेकिन आज भी आंनद पर्बत इलाके में रहने वाले लोग उसकी की मौत के सदमें से उभर नही पाए हैं।

विज्ञापन


वो अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि ऐसी वारदातें आए दिन होती रहती हैं और यही कारण है कि उनके बच्चों के दिलों में दहशत फैल चुकी है और अब वो स्कूल जाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस साल मीनाक्षी की हत्या के अलावा भी आनंद पर्बत में बलात्कार के नौ, हत्या के तीन, जानलेवा हमले के तीन और डकैती के तीन मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील कमेंट का शिकार हो रही स्कूली छात्राएं

Meenakshi murder case: people of this area still facing problems.

इसी साल आनंद पर्बत इलाके में छेड़छाड़ सहित वाहन चोरी के कुल 400 मामले दर्ज कराये गये हैं। लेकिन मीनाक्षी का मामला गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों को उसके मर्डर से पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा जा चुका था।

यहां के लोगों का कहना है कि वो अपनी लड़कियों को स्कूल भेजते तो हैं पर उन्हें इस बात का डर लगा रहता है कि वो सही सलामत घर लौटेंगी या नहीं।

लोगों का कहना है कि सुबह सात से साढ़े आठ बजे के करीब जब बच्चें स्कूल जाते हैं तो पास रहने वाले कुछ लड़के, लड़कियों पर भद्दे कमेंट करते हैं और डांटने पर गाली-गलौच करते हैं।

क्यों बदनाम हो रहा आनंद पर्बत

Meenakshi murder case: people of this area still facing problems.

इसी इलाके में रहने वाले राजेंद्र कुमार का कहना है कि गली नं-5, पंजाबी बस्ती में जहां मीनाक्षी रहती थी वहां का माहौल बेहद खराब है। इसे चोरों ओर जेब कतरों का इलाका माना जाता है।

पुलिस का कहना है कि आनंद पर्बत में हो रही घटनाओं का मुख्य कारण लोगों में शिक्षा की कमी और बेरोज़गारी है, जबकि वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस इस इलाके में पे‌ट्रोलिंग करती ही नहीं।

मीनाक्षी की हत्या में आरोपी जय प्रकाश के दोस्त शैलेश सोनी का कहना है कि मीनाक्षी और जय प्रकाश के बीच पिछले 3-4 सालों से सीढ़ियों के निमार्ण को लेकर झगड़ा था और मीनाक्षी उसे उलहाने देती रहती थी। एक बार तो उसने जय प्रकाश पर रेप का इलज़ाम भी लगाया था।   

शादी होने में इलाके का नाम बन रहा रूकावट

Meenakshi murder case: people of this area still facing problems.

इस केस पर हो रही राजनीती और मीडीया का दबाव पड़ने के कारण यहां रहने वालों को और कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जय प्रकाश के दोस्त शैलेश सोनी ने बताया कि बुधवार को नौकरी के सिलसिले में इंटरव्यू देने गए थे।

लेकिन आनंद पर्बत इलाके का होने के कारण उसे नौकरी नहीं मिली। इतना ही इंटरव्यू लेने वालों ने उससे साफ कहा कि अगर वह अपना रहने का ठिकाना बदल ले तो उसे नौकरी मिल सकती है।

केवल नौकरी में ही नहीं शादी के मामले में भी आनंद पर्बत का इलाका लोगों की जिंदगी पर असर डाल रहा है। यहां रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि उन्हें बार-बार उनकी शादी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आनंद पर्बत इलाके में रहने के कारण कोई भी अपनी बेटी का हाथ उसे देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed