फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Media Verve 2025' festival held at IIMC students showcased their talent

Delhi: IIMC में हुआ 'मीडिया वर्व 2025' उत्सव, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम; अमर उजाला था नॉलेज पार्टनर

Fri, 18 Apr 2025 07:49 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Apr 2025 07:49 AM IST
सार

आईआईएमसी दिल्ली में पहली बार मीडिया वर्व 2025 उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

विज्ञापन
'Media Verve 2025' festival held at IIMC students showcased their talent
मीडिया वर्व 2025 उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में बृहस्पतिवार को पहली बार मीडिया वर्व 2025 उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। मीडिया के कई दिग्गज उत्सव में छात्रों से रूबरू हुए। संस्थान के मीडिया व्यवसाय अध्ययन विभाग द्वारा उत्सव का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


इस उत्सव का अमर उजाला नॉलेज पार्टनर था। उत्सव की थीम 'स्क्रीन से परे, कहानी कहने का व्यवसाय' थी। इसमें स्टोरी के पीछे होने वाले व्यवसाय के संबंध में छात्रों को विशेषज्ञों ने बताया। उत्सव में फिल्म निर्माण, एड-मैड, ओपन माइक, मीडिया क्विज, वाद-विवाद और ऑनलाइन फोटोग्राफी सहित कई रोमांचक प्रतियोगिता शामिल थी। छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन


मीडिया व्यवसाय अध्ययन की अध्यक्ष डॉ. सुरभि दहिया ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य छात्रों को स्टोरी के पीछे के व्यवसाय के बारे में बताना था। इससे छात्र मीडिया की व्यावसायिक गतिविधियों को जान सकेंगे। संस्थान की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर के मार्गदर्शन में उत्सव आयोजित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed