{"_id":"576e4ba04f1c1bc525b49e9e","slug":"meat-found-in-pulse-in-heritage-restaurant-at-greater-noida-customer-creates-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल में मिला मांस का टुकड़ा, रेस्तरां में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल में मिला मांस का टुकड़ा, रेस्तरां में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 25 Jun 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रेस्त्रां में दाल मिला मीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-20 स्थित एक क्लब के रेस्तरां में बृहस्पतिवार को दाल में मांस का टुकड़ा मिलने का आरोप लगाया है। युवकों ने मामले में कासना थाने में रिपोर्ट लिखाई और शुक्रवार दोपहर क्लब के बाहर नारेबाजी की। वहीं, क्लब मालिक ने रेस्तरां की वीडियो फुटेज पुलिस को देकर युवकों द्वारा दाल में संदिग्ध वस्तु मिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोट गांव निवासी अजीत सिंह बृहस्पतिवार रात अपने दो साथियों करण और मोहित के साथ सेक्टर-20 स्थित एक क्लब के रेस्तरां में गए थे। अजीत का आरोप है कि उन्होंने दाल और मिक्सवेज आदि ऑर्डर किया था।
विज्ञापन
खाना खाते समय दाल में मांस का टुकड़ा मिला। युवकों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी और 100 नंबर पर पीसीआर को फोन कर शिकायत दी। युवकों का कहना है कि शुक्रवार सुबह कासना थाने में मामला दर्ज न होने पर अन्य साथियों के साथ क्लब के गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, क्लब मालिक का कहना है कि उन्होंने रेस्तरां की वीडियो फुटेज निकाली, जिसमें तीनों युवकों में एक युवक खाने में मांस मिलाते हुए प्रतीत हो रहा है।
शुक्रवार देर शाम उन्होंने पुलिस को वीडियो फुटेज सौंप दी। क्लब मालिक का कहना है कि रेस्तरां पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। कई लोग इस तरह से दबाव बनाकर पैसा भी ऐंठने का प्रयास करते हैं।
युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, क्लब मालिक ने वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है।- धनंजय मिश्र, कासना थाना प्रभारी