{"_id":"69aee34bc2928738f10adb3c","slug":"mcds-10-day-special-cleanliness-drive-begins-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127104-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी का 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी का 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने राजधानी में धूल प्रदूषण को कम करने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा व निर्माण मलबा हटाने के लिए 10 दिवसीय विशेष सघन अभियान शुरू किया है। यह अभियान शहर के सभी जोनों में चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष रूप से रेलवे ट्रैक के आसपास, सड़कों, गलियों, सर्विस रोड, खाली प्लॉट और नालों के किनारों पर पड़े कचरे तथा निर्माण एवं विध्वंस मलबे को हटाने पर जोर दिया जाएगा।
एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे का आकलन पहले ही क्षेत्रीय उपायुक्तों ने रेलवे विभाग के साथ समन्वय किया है। इसके बाद संबंधित जोनों को कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान सड़कों और गलियों से मलबा हटाने, रेलवे ट्रैक के पास जमा ठोस अपशिष्ट की सफाई, खाली जमीनों और प्लॉटों से कचरा हटाने तथा नालों के किनारों की सफाई जैसे कार्य किए जाएगे। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी के टैंकरों से छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का भी उपयोग किया जाएगा। एमसीडी के अनुसार, अभियान के पहले दिन रेलवे ट्रैक के किनारे से लगभग 250 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया, जबकि शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और अन्य स्थानों से करीब 500 टन मलबे और कचरे की सफाई की गई।