फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD started hammer on AAP MLA's building.

आप विधायक की इमारत पर चला हथौड़ा

Mon, 02 Nov 2015 10:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
MCD started hammer on AAP MLA's building.

दिल्ली के संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की बिल्डिंग पर नगर निगम दिल्ली ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विधायक की ये पांच मंजिला इमारत गैर कानूनी ढंग से खड़ी की गई है। इसके निर्माण को नगर निगम ने अवैध बताया है।

जिसके चलते कार्रवाई करते हुई इस इमारत पर अब एमसीडी ने हथौड़ा चलाना शुरू किया है। मामले में अबतक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहे हैं मोहनिया

MCD started hammer on AAP MLA's building.

हालांकि ये नया मामला नही है कि जब दिनेश मोहनिया एक बार फिर सु्र्खियों में है। इससे पहले आप विधायक दिनेश मोहनिया उस समय सुर्खियों में आए थे जब सड़क पर उन्हें एक महिला ने थप्‍पड़ जड़ दिया था।


गौरतलब है कि पिछले साल कुछ स्‍थानीय लोग पानी की सप्‍लाई में हो रही दिक्‍कत को लेकर विधायक दिनेश मोहनिया से मिलने गए थे। इस दौरान तीखी बहस शुरु हो गई थी।

ऐसे में कथित तौर पर बताया गया था कि महिला ने विधायक जी के गाल पर जोरदार थप्‍पड़ जड़ दिया था। हालांकि मोहनिया ने घटना को अपने खिलाफ साजिश करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed