फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD protest: Mayors start running offices from streets outside Delhi CM residence

दिल्ली: मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना स्थल से ही नगर निगम के मेयरों ने शुरू किया काम

Mon, 14 Dec 2020 07:56 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 14 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
MCD protest: Mayors start running offices from streets outside Delhi CM residence
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रर्दशन करते तीनों निगमों के महापौर - फोटो : अमर उजाला

निगमों की बकाया राशि जारी करने की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के मेयरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सड़क पर ही अपने कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया है। बकाया राशि जारी करने की मांग को लेकर निगम के नेताओं के धरने का सोमवार  को आठवां दिन है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि हस्ताक्षर के लिए अधिकारी फाइलें ला रहे हैं। सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे अस्थायी कार्यालय की शुरुआत की गई। दक्षिणी दिल्ली की मेयर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के मेयर निर्मल जैन ने भी सड़क किनारे प्रदर्शन स्थल पर ही कार्यालय के काम किए । सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहां शमियाना लगाया गया है वहां पर जयप्रकाश और निगम के अन्य नेता भी बैठे थे ।
विज्ञापन


एक तरफ एनडीएमसी के मेयर के पोस्टर भी लगाए गए हैं। दिल्ली के तीनों मेयरों ने शुक्रवार को धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत की और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा । तीनों मेयरों ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार को उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगमों को 13,000 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करना है । आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन से ध्यान भटकाने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा शासित एमसीडी के मेयर अपने आलाकमान के निर्देश पर प्रदर्शन कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed