फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Meeting First day budget session ended with uproar

MCD Meeting: हंगामे के साथ खत्म हुआ पहले दिन का बजट सत्र, कांग्रेस बोली- बजट की कॉपी छप गई, चर्चा कराना दिखावा

Tue, 06 Feb 2024 04:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 04:53 AM IST
सार

कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश को बोलने का मौका मिला। उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि आठ फरवरी को नेता सदन को जो फाइनल बजट भाषण पढ़ना है, इसकी कॉपी तो पहले से छपवा ली गई है। फिर बजट पर निगम सदस्यों से चर्चा कराना मात्र दिखावा भर है।

विज्ञापन
MCD Meeting First day budget session ended with uproar
MCD Meeting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के साथ दिल्ली नगर निगम के पहले दिन का बजट सत्र शाम को करीब साढ़े छह बजे समाप्त हुआ। मंगलवार दोपहर दो बजे से फिर से अगले दिन की कार्यवाही शुरू होगी। सोमवार दोपहर दो बजे से सदन की मीटिंग बुलाई गई थी और कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश को बोलने का मौका मिला।

विज्ञापन


उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि आठ फरवरी को नेता सदन को जो फाइनल बजट भाषण पढ़ना है, इसकी कॉपी तो पहले से छपवा ली गई है। फिर बजट पर निगम सदस्यों से चर्चा कराना मात्र दिखावा भर है। इस मुद्दे पर सदन में करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में सदन की अध्यक्ष मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने नेता कांग्रेस से कहा कि वे अपनी बात रखें।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा दोनों दल के सदस्य नेता कांग्रेस के इस आरोप का समर्थन करती नजर आईं। फिलहाल हंगामा थमने के बाद नाजिया दानिश ने अपनी बात आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की हालत बेहद खराब है। शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार चल रहा है। शिक्षकों की आवाज दबाई जा रही है। इन्हें भ्रष्टाचार का विरोध करने पर इनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। इस पर विपक्ष के पार्षदों ने एक बार फिर से हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने निगम अस्पतालों, जनस्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़ा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनाए जियो टैगिंग के फायदे
सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी की निगम सदस्य प्रीति ने जियो टैगिंग के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा, एमसीडी 15 लाख घरों की जियो टैगिंग का काम कर रही है। 20 हजार से ज्यादा घरों की जियो टैगिंग की गई है। साथ ही औद्योगिक संपत्तियों की जियो टैगिंग का काम अभी चल रहा है।  इसपर विपक्ष ने हल्का हंगामा किया।

बेसहारा पशुओं के लिए बढ़े फंड
भाजपा के निगम सदस्य संदीप कपूर ने कहा, बेसहारा पशुओं के लिए बजट अनुमान में फंड तय किया गया है, इसको बढ़ाया जाना चाहिए। खासकर बेसहारा कुत्तों की नसबंदी और इनके टीकाकरण के लिए निगम को पर्याप्त फंड की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन का भी मुद्दा उठाया। पूर्व मेयर ने टैक्ट में छूट की मांग की : पूर्व मेयर व भाजपा की मौजूदा निगम सदस्य कमलजीत सेहरावत ने कहा आप पार्टी हाउस टैक्ट माफ करने का वादा कर सत्ता में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed