फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD mayor AAP raised questions on independent candidate for post of mayor

AAP Vs BJP: आप ने महापौर पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पर उठाए सवाल, भाजपा ने सीएम केजरीवाल को घेरा

Sun, 25 Dec 2022 05:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 05:42 AM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि अब खबरें आ रही हैं कि भाजपा एक निर्दलीय उम्मीदवार को मेयर के चुनाव में खड़ा करने जा रही है। उस निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा के पार्षद सपोर्ट करके आम आदमी पार्टी को चुनौती देंगे।

विज्ञापन
MCD mayor AAP raised questions on independent candidate for post of mayor
आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने घोषणा की थी कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर रही है, जिसे भाजपा पार्षद समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सुझाव है कि सामने आकर मेयर का चुनाव लड़े। निर्दलीय उम्मीदवार के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव लड़ना नहीं चाहिए। दिल्ली की जनता तय करेगी कि एमसीडी में मेयर किसका होगा?

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि अब खबरें आ रही हैं कि भाजपा एक निर्दलीय उम्मीदवार को मेयर के चुनाव में खड़ा करने जा रही है। उस निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा के पार्षद सपोर्ट करके आम आदमी पार्टी को चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें मेयर का चुनाव सामने मैदान में आकर लड़ना चाहिए। दिल्ली की जनता तय करेगी कि दिल्ली नगर निगम में मेयर किसका होगा और किसकी सरकार बनेगी।

विज्ञापन

केजरीवाल को दिल्ली के नेताओं पर भरोसा नहीं: भाजपा
भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब अपने पार्टी के दिल्ली नेतृत्व पर विश्वास नहीं है। यही वजह है कि वह दिल्ली नगर निगम के मसले पर पंजाब के सांसद को उतर रहे है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जब दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव पर आप सांसद राघव चड्डा मीडिया के सामने बोल रहे थे तब उनकी आवाज एवं चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बहुमत होते हुए भी उन्हें मेयर का चुनाव हो जाने की स्थिति में हार की आशंका है।

नगर निगम चुनाव के नतीजे के दिन से ही बार-बार दिल्ली वालों ने देखा है कि आम आदमी पार्टी अपने पार्षदों को लेकर सशंकित है। कभी उन्हें बसों में भर कर दिल्ली के बाहर ले जाती है तो आए दिन उन्हें ट्रेनिंग कैम्प के नाम पर हाजरी लगाने पार्टी कार्यालय या मुख्य मंत्री आवास पर बुला लेती है। आम आदमी पार्टी को अपने पूर्वांचली एवं वैश्य समाज से आने वाले पार्षदों पर तो बिल्कुल विश्वास नही है इसीलिए उन्हें नगर निगम नेतृत्व चुनाव में स्थान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed