{"_id":"654678a7f273bb8c360cbe0b","slug":"mcd-increased-surveillance-on-pollution-hotspots-in-delhi-air-pollution-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एमसीडी ने प्रदूषण हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाई, 1119 अधिकारियों की 517 टीमें कर रहीं निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एमसीडी ने प्रदूषण हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाई, 1119 अधिकारियों की 517 टीमें कर रहीं निगरानी
Sat, 04 Nov 2023 10:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:30 PM IST
सार
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया है। इसके तहत 1119 अधिकारियों की 517 टीमें प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन
सिविक सेंटर, दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पिछले दो दिन में खुले में कूड़ा जलाने के मामले में 77 चालान काटे और 65,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, सड़कों पर कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट डालने पर 91 चालान काटे और 11.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अक्तूबर में अवैध तरीके से सीएंडडी वेस्ट डालने वालों के खिलाफ 163 चालान काटकर 34 लाख जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
निगम ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया है। इसके तहत 1119 अधिकारियों की 517 टीमें प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी के लिए गठित की गई हैं। खुले में कूड़ा जलाने, अवैध मलबा फेंकने, सी एंड डी साइटों और सड़कों पर धूल प्रदूषण फैलाने पर चालान काटे जा रहे हैं। एमसीडी ने निर्माण स्थलों पर धूल प्रदूषण के लिए आठ चालान और 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
अवैध कूड़ा डंपिंग के लिए 13 चालान और 36,000 रुपये का जुर्माना लगाया। 38 अनधिकृत कोयला तंदूर जब्त किया। खाना बनाने में कोयला उपयोग करने वाले चार काउंटर जब्त किए। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एमसीडी ने विभिन्न स्थानों पर 60 एंटी स्मॉग गन लगाए हैं। आनंद विहार में 12, मुंडका में छह, वजीरपुर में छह, पंजाबी बाग में छह और अन्य स्मॉग गनों को बाकी बचे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन