{"_id":"6a0a6cfd6f7631629c074c5a","slug":"mcd-elections-ward-committee-elections-will-now-be-held-on-june-3-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections: वार्ड समितियों के चुनाव अब 3 जून को होंगे, नगर निगम सचिव कार्यालय ने जारी की संशोधित अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections: वार्ड समितियों के चुनाव अब 3 जून को होंगे, नगर निगम सचिव कार्यालय ने जारी की संशोधित अधिसूचना
Mon, 18 May 2026 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2026 07:06 AM IST
सार
नगर निगम सचिव कार्यालय की संशोधित अधिसूचना के अनुसार वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव के लिए बैठकें 3 जून को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव अब 23 मई के बजाय 3 जून को होंगे। नगर निगम सचिव कार्यालय की संशोधित अधिसूचना के अनुसार वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव के लिए बैठकें 3 जून को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 19 मई से बढ़ाकर 29 मई कर दी गई है। बैठकें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित हंसराज गुप्ता सभागार और सत्यनारायण सभागार में होंगी। इससे पहले 12 मई को जारी अधिसूचना में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसमें अब बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सियासी हलचल बढ़ी
चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वार्ड समितियों और स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व को लेकर बैठकों और रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। भाजपा पार्षदों के नाम तय करने में जुटी है, जबकि आप चुनाव में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। पांच वार्ड समितियों में आप को बहुमत प्राप्त है और वह पिछले वर्ष की तरह भाजपा के प्रभाव वाले सात समितियों में भी मुकाबले की रणनीति बना रही है।
विज्ञापन