{"_id":"63906248a8ffdd489a09b6aa","slug":"mcd-election-result-after-victory-arvind-kejriwal-congratulated-the-people-of-delhi-addressed-the-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCD Election Result: आप की जीत से गदगद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री से दिल्ली की जीत का आशीर्वाद चाहता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election Result: आप की जीत से गदगद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री से दिल्ली की जीत का आशीर्वाद चाहता हूं
Wed, 07 Dec 2022 03:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:58 PM IST
सार
एमसीडी के परिणामों के बाद आम आदमी पार्टी का उत्साह चरम पर है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में के चुनाव परिणामों में जीत हासिल की है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित किया और कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी, इतनी शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद। लोगों ने अपने बेटे अपने भाई को इस लायक समझा। अभी तक जो जो जिम्मेदारी दी, वो पूरी की। स्कूल और शिक्षा पर रात दिन काम किया। लाखों करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। रात दिन मेहनत करके अस्पताल ठीक किए। अच्छे इलाज का प्रबंध किया। बिजली ठीक की। 24 घंटे बिजली की। मुफ्त की।
विज्ञापन
आज दिल्ली के बेटे अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। इतने प्यार और विश्वास दिया। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे को कायम रखूंगा। आई लव यू टू। जितने उम्मीदवार जीते हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय को भी बधाई। हारने वालों को मायूस नहीं होना।
विज्ञापन
दिल्ली को ठीक करने में उनका भी सहयोग लेंगे। सबको मिलकर काम करना है। सभी से अपील है सभी प्रत्याशी, सभी पार्टियों से कहता हूं कि राजनीति आज तक है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों को मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।
विज्ञापन
दिल्ली को ठीक करने में सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार का सहयोग भी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। सब हमारी ओर देख रहे हैं।
दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है। मेरे पास बहुत लोग आते हैं। कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौच करनी पड़ती है। तूतू मैं-मैं करते है। हम शरीफों की पार्टी है। कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है। लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है। दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं। आज दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं।
दिल्ली के लोगों ने बड़ा मैसेज दिया है। पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी। जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। हम गाली गलौच नहीं करते। मेरा दिल कहता है कि पॉजिटिव राजनीति बढ़ेगी, तो देश दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। गुंगागर्दी, लफंगई से देश आगे नहीं बढ़ेगा। 75 साल से पीछे है। अब टाइम नहीं है। विकास और पॉजिटिव की राजनीति करनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों को बधाई। सबसे कहता हूं कि अहंकार मत करना। बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। कई सारे पार्षद, विधायक, मंत्री बने हैं, कोई अहंकार नहीं करे, अहंकार किया, तो ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।