फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election Nine car parking come in account of new leadership construction work completed after election

MCD Election: नए नेतृत्व के खाते में आएंगी नौ कार पार्किंग, चुनाव के बाद इनका निर्माण कार्य होगा पूरा

Thu, 10 Nov 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 01:02 AM IST
सार

दिल्ली में करीब 1.23 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन हैं। इनमें से करीब 34 लाख से अधिक पंजीकृत कारें व जीप इनमें शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन या तो ठेके पर चल रही पार्किंग में खड़े होते हैं। 

विज्ञापन
MCD Election Nine car parking come in account of new leadership construction work completed after election
कार पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव के बाद दिल्ली में नौ बहुस्तरीय कार पार्किंग बनकर तैयार होगी। इनका काम तेजी से चल रहा है। यह सारी पार्किंग नए नेतृत्व के खाते में आएंगी। इसके उद्घाटन का फीता नए महापौर को काटने का अवसर मिलेगा। लेकिन यह भविष्य के गर्भ में है कि एमसीडी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा। फिर से बाजी 15 साल एमसीडी की सत्ता में रही भाजपा के हाथ आएगी या इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में से कोई एमसीडी की बागडोर संभालेगा।

विज्ञापन


पार्किंग दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। दिल्ली में कई बड़े बाजार और कॉलोनियों में आज भी अधिकृत पार्किंग नहीं है। इन सभी जगहों पर निजी ठेकेदार पार्किंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली भी करते हैं। पूर्वी दिल्ली के अधिकतर बाजारों में पार्किंग गंभीर समस्या है। लक्ष्मी नगर से कड़कड़डूमा तक विकास मार्ग पर सड़कों पर अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहन इसके जीते जागते उदाहरण हैं। इसी तरह पुरानी दिल्ली के विभिन्न बाजारों, चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार या कूचा महाजनी, इन सभी जगहों पर पार्किंग की विकट समस्या है।
विज्ञापन


कई बार बढ़ी पार्किंग खुलने की आखिरी तारीख
इस समस्या से निजात पाने के लिए एमसीडी ग्रेटर कैलाश-1, पंजाबी बाग, पीतमपुरा, निगमबोध घाट, कुतुब रोड, गांधी मैदान चांदनी चौक, फतेहपुरी, अमर कॉलोनी और निजामुद्दीन में नौ बहुस्तरीय कार पार्किंग सालों से बना रही है। इनमें से कई पार्किंग ऐसी हैं जिनका निर्माण कार्य पूरा होने की कई आखिरी तारीख बीत चुकी है। चांदनी चौक गांधी मैदान कार पार्किंग के पहले 1000 कार पार्किंग वाले खंड को पहले इसी साल मार्च में खुलना था। फिर इसकी आखिरी तारीख खिसककर सितंबर में आई। अब इसका दिसंबर के आखिर तक खुलने के आसार हैं। इसी प्रकार से पीतमपुरा शिवा मार्केट और कुतुब रोड पार्किंग को इस साल जून में खुलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 34 लाख से अधिक पंजीकृत कारें
दिल्ली में करीब 1.23 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन हैं। इनमें से करीब 34 लाख से अधिक पंजीकृत कारें व जीप इनमें शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन या तो ठेके पर चल रही पार्किंग में खड़े होते हैं। नहीं तो सड़कों पर ही पार्क किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed