MCD चुनाव: अपने मकान में रहने वालों को हाउस टैक्स में छूट देगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, प्रभारी पीसी चाको व कुलजीत सिंह नागरा ने मंगलवार को कांग्रेस का 5वां घोषणा पत्र अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर शीर्षक से जारी किया।
आम आदमी पार्टी के हाउस टैक्स माफ नारे को दबाने के लिए कांग्रेस ने उन सभी मकान जिसमें मकान मालिक खुद रहते हैं और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग की किराये की संपत्ति को भी गृहकर दायरे से बाहर रखने का वादा किया है। फिर मिक्स लैंड यूज वाली सभी प्रॉपर्टी जो 10 साल कन्वर्जन चार्ज दे चुकी, उनसे दस साल के बाद ये चार्ज नहीं लेंगे।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कुछ सख्ती वाली घोषणाएं भी की हैं। इसमें भीड़ वाली आबादी में पार्किंग पर कंजेशन चार्ज, बिना इस्तेमाल खड़ी कार पर जुर्माना, अधिकारी निर्धारित समय पर काम नहीं करेंगे तो उन पर दैनिक 250 रुपये जुर्माना लगाकर आवेदक को मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान भी घोषणा पत्र में किया है।
कांग्रेस सत्ता में आने पर बनाएगी कई टास्क फोर्स व कोष
अजय माकन ने कहा है कि गृहकर पूरी तरह से माफ नहीं किया जा सकता, कुछ श्रेणी बनाकर उसे दायरे से बाहर किया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल ऐसे वादे कर रहे हैं, जिससे केन्द्र के साथ लड़ाई का रास्ता निकल सके। पुरानी गाड़ी खड़ी रखते हैं, वहीं से बेचने के लिए ग्राहक ढूंढते हैं।
इस पर सख्ती होगी, आरडब्ल्यूए की मदद से पार्किंग व ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाएंगे। इसी तरह घनी आबादी में पार्किंग पर कंजेशन चार्ज को लेकर कहा है कि ऐसा विश्व के कई शहरों में है। माकन ने कहा सिर्फ फ्री में लुटाने से काम नहीं चलेगा।
एमसीडी में कांग्रेस आने पर दिल्ली सरकार में शीला दीक्षित कार्यकाल की भागीदारी योजना के मॉडल को लागू करेगी। अनधिकृत कॉलोनी, गांव व गांव की बढ़ी आबादी वाले क्षेत्र में निर्माण आसान करने के उपाय किए जाएंगे। आरडब्ल्यूए के साथ भागीदारी से पार्कों का रखरखाव करेंगे।
घोषणा पत्र में ये भी हैं खास वादे
एमसीडी में सत्ता में आने पर यूटिलिटी मेंटीनेंस डिपार्टमेंट बनाएंगे जो खुद खर्च जुटाने के मॉडल पर होगा। इसका अपना बजट और टास्क फोर्स होगा। जो मल्टीलेवल पार्किंग, शौचालय, नाइट शेल्टर, बारातघर या समुदाय भवन के रखरखाव का काम देखेगा।
इसके अलावा मूलभूत सेवाएं देने वाली सभी एजेंसियों से तालमेल के लिए एक टास्क फोर्स बनाएगी। बंदर व कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए सौ फीसदी बंदर-कुत्तों को एंटी रेबिज टीके लगाएं जाएंगे। बचाव के लिए एक टास्क फोर्स बनाएंगे। छठ पूजा के लिए विशेष कोष बनाएंगे, जिससे छठ पूजा साफ सफाई के साथ हो सके।
-कांग्रेस सत्ता में आने पर पुराने हो चुके भवन उपनियम (बिल्डिंग बॉय-लॉज) को नए सिरे से बनाएगी, जिससे निर्माण में कानून का आसानी से पालन किया जा सके।
-प्रत्येक एक किमी के दायरे में गैर सरकारी संगठनों की मदद से शौचालय बनाएंगे, जिसे भुगतान के बाद इस्तेमाल किया जा सकेगा। -सामुदायिक शौचालयों में सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
-गांव व शहरीकृत गांव में बिजली के तार को भूमिगत कराएंगे, मल्टीलेबल पार्किंग बनवाएंगे।
-एक जून से पहले नाले साफ होंगे और ड्रेनेज का नया प्लान बनाएंगे।
-निगम में आने वाली सड़क, पार्क व अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे।
-प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत निगम की जमीन पर बनी आवासीय कॉलोनी निवासियों को मालिकाना हक देंगे।