फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election: BJP gave ticket to a slum dweller of ramesh park

MCD Election: झुग्गी बस्ती में रहने वाले को BJP ने बनाया उम्मीदवार, केजरीवाल के कोर वोट पर हमले की रणनीति

Tue, 15 Nov 2022 04:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 15 Nov 2022 04:40 PM IST
सार

MCD Election: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा का एमसीडी चुनाव प्रचार अभियान झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रदीप तिवारी के घर जाकर शुरू किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने गरीब लोगों के बीच रहने वाले को रमेश नगर से उम्मीदवार बनाया है...

विज्ञापन
MCD Election: BJP gave ticket to a slum dweller of ramesh park
MCD Election: Adesh Gupta - फोटो : Agency

विस्तार

अरविंद केजरीवाल की राजनीति के केंद्र में रहे झुग्गी झोपड़ी वालों का वोट हथियाने के लिए भाजपा ने हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार के लिए मकान देने की नीति की घोषणा कर रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन हजार से अधिक गरीब लोगों को मकान की चाबी सौंपकर इस योजना को आगे बढ़ाया था। अब इसी कोर वोट को अपना बनाने के लिए भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रदीप कुमार को अपना उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। माना जा रहा है कि वे रमेश पार्क से भाजपा के लिए जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहद गरीब परिवार से होने के कारण आर्थिक मोर्चे पर उन्हें परेशानी भी हो सकती है।

विज्ञापन

अपने इस मुद्दे को हवा देने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा का एमसीडी चुनाव प्रचार अभियान झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रदीप तिवारी के घर जाकर शुरू किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने गरीब लोगों के बीच रहने वाले को रमेश नगर से उम्मीदवार बनाया है। जिन्हें गरीब जनता की समस्याएं भली भांति पता है। ऐसे में वे एक बेहतरीन उम्मीदवार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोविंदपुरी इलाके में 3024 झुग्गीवालों को फ्लैट की चाबी थमाई थी। जानकारी के मुताबिक कठपुतली कालोनी और जेलरवाला बाग में भी इस तरह के फ्लैट तैयार हैं। जल्द ही 17 हज़ार से ज्यादा लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। सभी झुग्गी बस्तियों को वहीं पर अपार्टमेंट में फ्लैट देने के काम में तेज़ी लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed