फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election After consultation BJP candidates final list handed over to the central leadership on friday

MCD Election: रायशुमारी के बाद BJP में दावेदारों पर मंथन, केंद्रीय नेतृत्व को कल तक सौंप दी जाएगी फाइनल सूची

Thu, 10 Nov 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 01:07 AM IST
सार

भाजपा इस बार केवल प्रत्याशियों की सूची जारी करने में देरी करना चाह रही है और न ही घोषणापत्र तैयार करने में। भाजपा के दिग्गज नेता घोषणापत्र तैयार करने के लिए बैठक तो कर ही रहे हैं साथ ही एक एजेंसी को भी इस काम में लगाया गया है।

विज्ञापन
MCD Election After consultation BJP candidates final list handed over to the central leadership on friday
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव के लिए दावेदारों की संख्या ने भाजपा में बैठकों के दौर जारी है। वार्ड में रायशुमारी के बाद जिला व मंडल स्तर के नेताओं के साथ बैठक का दौर शुरू हुआ है। बुधवार देर रात तक बैठक का दौर जारी रहा लेकिन फाइनल सूची तैयार नहीं हो सकी। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व के दबाव की वजह से अगले एक से दो दिन में दिल्ली भाजपा सभी ढाई सौ वार्ड के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर लेगी।

विज्ञापन


भाजपा के लिए इस बार एमसीडी में वापसी करना बेहद अहम है। नगर निगम के एकीकरण और वार्ड की संख्या घटने और नये परिसीमन के बाद दावेदारों का आकलन करना भी कठिन हो रहा है। उधर, आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि टिकट वितरित करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रत्याशियों की छवि कैसी है और वार्ड में कितनी पकड़ है। किसी भी कमजोर प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। हर वार्ड के लिए मजबूत प्रत्याशियों का नाम सामने आना चाहिए।

विज्ञापन

हर स्तर पर चर्चा में जुटा प्रदेश नेतृत्व
आलाकमान के इस निर्देश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व काफी संजीदा है और हर स्तर पर चर्चा के बाद ही सूची तैयार करने में जुटा है। बुधवार को सभी जिला अध्यक्ष और जिले के प्रभारियों के साथ बैठक की गई। एक-एक दावेदार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार तक प्रदेश स्तर पर सूची फाइनल कर ली जाएगी और केंद्रीय नेतृत्व को सूची सौंप दी जाएगी। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की निगाहे आम आदमी पार्टी की सूची पर भी है। उनके मजबूत वार्ड पर भी चर्चा की जा रही है ताकि उस वार्ड में अपने सबसे मजबूत दावेदार को प्रत्याशी बना सके।

विज्ञापन

घोषणापत्र का ड्राफ्ट तैयार
भाजपा इस बार केवल प्रत्याशियों की सूची जारी करने में देरी करना चाह रही है और न ही घोषणापत्र तैयार करने में। भाजपा के दिग्गज नेता घोषणापत्र तैयार करने के लिए बैठक तो कर ही रहे हैं साथ ही एक एजेंसी को भी इस काम में लगाया गया है। बुधवार को घोषणापत्र को लगभग ड्राफ्ट कर लिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के सामने जल्द ही इसे भी पेश किया जाएगा। इस पत्र में वादों की झड़ी होगी जिसमें दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने, प्रदूषण मुक्त करने, एमसीडी के स्कूल व अस्पताल को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने, भ्रष्टाचार मुक्त करने, कूड़े के पहाड़ों को जहांगीरपुरी लैंडफिल साइट की तरह बेहतर करने समेत कई वादों को शुमार किया गया है।

विज्ञापन

लैंड फिल साइट पर आप नेताओं का राजनीतिक पर्यटन शुरू
भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गाजीपुर लैंडफिल साइट दौरे को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री को लैंडफिल साइट देखने का वक्त मिल गया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली सरकार इस लैंडफिल साइट को साफ करने मे कोई प्रशासनिक रुचि लेती तो एमसीडी को जरूर आर्थिक सहयोग देती। दुर्भाग्य है कि पिछले 8 साल में नगर निगम के सामान्य सेनिटेशन फंड में तो कटौती की ही पर उसी के साथ ही लैंडफिल साइट सफाई का बजट भी जारी नही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed