{"_id":"636aaf48f21ff712f867eec3","slug":"mcd-election-15-thousand-people-applied-for-tickets-from-bjp-more-than-60-claimants-from-every-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: भाजपा से 15 हजार लोगों ने टिकट के लिए किया आवेदन, हर वार्ड से 60 से अधिक दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election: भाजपा से 15 हजार लोगों ने टिकट के लिए किया आवेदन, हर वार्ड से 60 से अधिक दावेदार
Wed, 09 Nov 2022 01:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:04 AM IST
सार
भाजपा की रायशुमारी में डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए थे। इससे साफ है कि प्रदेश पदाधिकारियों के हाथ में पूर्ण रूप से राष्ट्रीय नेतृत्व कमान नहीं देना चाह रही है। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रवक्ता व मोर्चा पदाधिकारियों ने भी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता बॉक्स में अपना बॉयोडाटा डालते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली निगम के सभी 250 वार्ड के लिए भाजपा से करीब 15 हजार लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं। औसतन हर वार्ड से टिकट के करीब 60 से अधिक दावेदार हैं। दो दिनों की रायशुमारी में पंद्रह हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। मंगलवार देर शाम तक प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक कर रायशुमारी में शामिल पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। आवेदनों की छंटनी के बाद विशेष समिति के सामने आवेदकों की सूची रखेगी। प्रत्येक वार्ड से 7-10 नाम रखें जाएंगे। इसके बाद ही अंतिम प्रत्याशियों की सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
भाजपा की रायशुमारी में डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए थे। इससे साफ है कि प्रदेश पदाधिकारियों के हाथ में पूर्ण रूप से राष्ट्रीय नेतृत्व कमान नहीं देना चाह रही है। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रवक्ता व मोर्चा पदाधिकारियों ने भी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर में टिकट मांगने वालों की भीड़
चुनाव की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में टिकट मांगने वालों की भीड़ है। कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, उपाध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों से मिलने के लिए कतार लगा रहे हैं। इसी भीड़ से बचने के लिए पदाधिकारियों ने भी तरीका अपना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री कार्यालय के बाहर तो एक बॉक्स लगा दिया गया है। जिसमें कार्यकर्ता अपना बॉयोडाटा डाल सकते है। कार्यालय मंत्री की तरफ से निर्देश दिया गया है कि निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह अपना बायोडाटा बॉक्स में डालकर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएं।