{"_id":"5923d6d44f1c1b3d6a537514","slug":"mcd-bypoll-on-2-seats-know-results-here-as-aap-won-a-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD उपचुनावः भाजपा का नहीं खुला खाता, आप को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD उपचुनावः भाजपा का नहीं खुला खाता, आप को मिली जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
aap
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में दो सीटों पर हुए एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मौजपुर वार्ड से आप प्रत्याशी रेशमा चुनाव जीत गई हैं। वहीं सराय वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी 1000 वोट से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
दिलचस्प ये है कि यहां भी आप प्रत्याशी अपनी पकड़ बनाए हुए है और दूसरे नम्बर पर चल रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल में हुए एमसीडी चुनाव के दौरान मौजपुर और सराय वार्ड में दो प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इसी के बाद दोनों ही वार्ड में उपचुनाव कराए गए, जिसका परिणाम आज आ रहा है।
विज्ञापन
AAP candidate Reshma wins MCD bypoll from Maujpur seat
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017
मंगलवार को आए मौजपुर वार्ड के नतीजे में आप प्रत्याशी रेशमा ने 699 वोट से जीत हासिल की है। रेशमा को कुल 9374 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 8675 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
सराय वार्ड में वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी एक हजार वोटों से आगे चल रहा था। वहीं आप प्रत्याशी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर था।