फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA student Karthik Vasudev murdered in Toronto Canada dead body reached Ghaziabad

गाजियाबाद पहुंचा कार्तिक का शव: परिजनों की चीत्कार से हर आंख हुई नम, कनाडा में सिरफिरे ने की थी हत्या 

Sat, 16 Apr 2022 06:46 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
MBA student Karthik Vasudev murdered in Toronto Canada dead body reached Ghaziabad
एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा से एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव का शव शनिवार को दिल्ली पहुंचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव और छोटे भाई पार्थ वासुदेव ने मुखागिनी दी। परिजनों और रिश्तेदारों की चीत्कार से हर आंख नम हो गई। 

विज्ञापन


7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। टोरंटो दूतावास से परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी गई। छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर कार्तिक के परिवार को मामले की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर का अधिवक्ता मिला है।
विज्ञापन


मृतक छात्र के लिए शांति पाठ कराने के बाद परिवार के लोग कनाडा जाकर पुलिस से संपर्क करेंगे। वहीं, कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। उनके मुताबिक, बेटे को कर्ज लेकर पढ़ाने के लिए कनाडा भेजा था। भारत सरकार से भी अपील की है कि सदस्यों के कनाडा जाने के लिए खर्चा वहन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed