फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mayawati's railly in delhi jalebi chowk

वोट बैंक बचाने के लिए दिल्ली आईं माया!

Tue, 08 Apr 2014 02:01 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
mayawati's railly in delhi jalebi chowk

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में चुनावी रैली की। सोमवार दोपहर बाद सुल्तानपुरी के इंदिरा पार्क स्थित जलेबी चौक पर जहां कांग्रेस-भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा वहीं, बसपा को देश की तरक्की का इकलौता विकल्प बताया।

विज्ञापन


समर्थकों की भीड़ में मायावती ने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। विधानसभा चुनाव में बसपा से दूर होते वोट बैंक की चिंता मायावती के संबोधन में दिखी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने बड़ी मेहनत से दिल्ली के शोषित और पिछड़े तबके को एक साथ जोड़ा है। हमारी कोशिश सर्वजन हिताय की है।

नेताओं को दी नसीहत

mayawati's railly in delhi jalebi chowk

पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए मायावती ने कहा कि सबकी जिम्मेदारी है कि मतदाता हमारी नीतियों और कार्यों से निराश न होने पाएं। उनके विश्वास को कायम रखने केलिए पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी।

इस दौरान मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी वोट काटने के लिए नहीं, जीतने के लिए लड़ रही है। कुछ लोग गलतफहमी फैला रहे हैं कि बसपा के प्रत्याशी मैदान छोड़ देंगे। लेकिन पार्टी ने बहुत सोच-समझकर टिकट दिया है।

मायावती इससे पहले करीब सात बजे जलेबी चौक के रैली स्थल पर पहुंचीं। मंच पर उस समय सभी प्रत्याशी मौजूद थे। समर्थक चार बजे से ही रैली स्थल पर पहुंचने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माया ने गिनाईं विरोधियों की कमियां

mayawati's railly in delhi jalebi chowk

मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीब और पिछडे़ लोगों की हालत और खराब हुई है। इसलिए इस बार मतदान कांग्रेस के विरोध में पड़ेगा।

वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता के भरोसे वह सत्ता का ख्वाब देख रही है। उसके नेता देश को बांटने का काम कर रहे हैं। देश की जनता इसे समझ गई है।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि ‘आप’ को सरकार चलानी नहीं आती। मौका मिलने के बाद भी वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। अपनी सरकार में ही वह विरोधी के भूमिका में उतर आई थी। ऐसे में ‘आप’ को वोट देना अपना वोट गंवाने के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed