{"_id":"5c405d6ebdec2273574141f6","slug":"mayawati-clarifies-on-nephew-akash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भतीजे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आकाश को बसपा आंदोलन में लाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भतीजे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आकाश को बसपा आंदोलन में लाऊंगी
Thu, 17 Jan 2019 04:19 PM IST
Anupam Prasun
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anupam Prasun
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुईं मायावती
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बसपा सुप्रीम मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने भतीजे को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो राजनीति में नहीं है। मायावती ने कहा कि आकाश को बीएसपी आंदोलन से जोड़ूंगी।
उन्होंने उसे गठबंधन की वजह से विरोधियों की साजिश बताया है। बीएसपी परिवारवाद की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि आकाश जन्मदिन की वजह से मेरे साथ दिखाई दिया।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि बसपा की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी और सपा के साथ गठबंधन ने उन दलों और नेताओं में अशांति पैदा की है जो दलित और जातिवाद विरोधी हैं। हमसे आमने-सामने लड़ने के बजाय वह हमारे खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं और कुछ जातिगत व दलित विरोधी चैनलों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
मायावती ने कहा कि मैं कांशीराम जी की शिष्या हूं, इसलिए 'जैसे को तैसा' का जवाब देने के लिए मैं आकाश को बसपा आंदोलन में शामिल करूंगी और उन्हें सीखने का मौका दूंगी। अगर मीडिया के कुछ जातिवादी और दलित-विरोधी तबके को इससे कोई समस्या है तो होती रहे। हम इसकी परवाह नहीं करते हैं।
मायावती ने आगे कहा, 'हम दब्बू किस्म के लोग नहीं हैं जो सुनकर बैठ जाएंगे, घबरा जाएंगे। उसका मुंहतोड़ जवाब देना भी हमें आता है।'

BSP chief Mayawati: I will make Akash (her nephew) join BSP’s movement and give him a chance to learn. pic.twitter.com/WxT7Dj2xu6
— ANI (@ANI) January 17, 2019