फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maximum temperature of the season recorded on Saturday scorching heat will remain in Delhi-NCR for three days

Weather Update: दिल्ली-NCR में तीन दिन सताएगी भीषण गर्मी, रात में हुई बारिश पर अभी नहीं मिलेगी राहत

Sun, 11 Jun 2023 03:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 03:43 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में अभी तीन दिन गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। उसके बाद एक दो डिग्री तापमान नीचे होगा हालांकि रात को बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली। 

विज्ञापन
Maximum temperature of the season recorded on Saturday scorching heat will remain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल और मई के महीने ठंडे रहने के बाद जून में सूरज आग बरसाने लगा है। पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को राजधानी का तापमान 41.8 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पारे ने 44 डिग्री की छलांग लगा दी। एनसीआर में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर में अभी तीन दिन गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। उसके बाद एक दो डिग्री तापमान नीचे होगा। हालांकि रात को बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली। 

विज्ञापन

दिल्ली में दो-तीन दिन से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। शुक्रवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यह शनिवार को बढ़कर 41.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता रहेगा। 15 व 16 जून को जरूर तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन गर्मी से पसीने ही छूटेंगे। अभी आने वाले सप्ताह में बारिश के संकेत नहीं है। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर दो बजे के आसपास आंशिक रुप से बादल छाए, शाम को तेज हवाओं से लगा कि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

सबसे गर्म रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शनिवार को दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूसा में 43.7 डिग्री, नजफगढ़ में 43.5, रिज व पालम में 42.5 डिग्री पीतमपुरा में 42.5, जाफरपुर में 42 डिग्री सेल्सियस रहा। एनसीआर में फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 41.9 दर्ज हुआ। नोएडा में तापमान 41.6, गाजियाबाद में 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed