फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Yellow alert for rain on saturday in flood-hit Delhi

Weather: बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश, तीन दिन बरसेंगे बदरा, जारी हुआ है यलो अलर्ट

Sat, 15 Jul 2023 05:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 05:42 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है। इस कारण से उतराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उतर प्रदेश, राजस्थान समेत दिल्ली में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Yellow alert for rain on saturday in flood-hit Delhi
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई  थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई। इससे अगले सप्ताह एक से दो दिन तापमान में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है। इस कारण से उतराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उतर प्रदेश, राजस्थान समेत दिल्ली में बारिश हो रही है। हालांकि दिल्ली में इस सप्ताह की शुरुआत के बाद से तेज बारिश का दौर रुका हुआ है।

विज्ञापन

अब विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने व मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33 और 27 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद 18, 19 व 20 जुलाई को भी मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed